Hazaribagh News: शिविर में 105 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। इचाक प्रखंड के हदारी पंचायत भवन में सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 105 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान टीबी, एचआईवी, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा टीबी, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही साफ-सफाई, संतुलित आहार और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। शिविर में मुखिया अशोक राम, बीपीएम अनीता तिर्की, लेखा प्रबंधक रत्नेश कुमार सिंह, एचएम मनीष कुमार, अनवरी बेगम, बद्री कुमार, अमन कुमार, नीलेंद्र कुमार सिंह, सुमन कुमारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.