Hazaribagh News: शास्त्रीय धुनो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्र सम्मानित
हजारीबाग, अगस्त 5 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। पैराडाइज रिजॉर्ट में स्वर भारती म्यूजिक एकेडमी का 19वाँ वार्षिकोत्सव अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा, विशिष्ट अतिथि एनएसएस कोऑर्डिनेटर सरिता शर्मा, तथा विवि के भौतिकी एवं भूगर्भ विभाग के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर और पार्श्व गायिका आशा भोसले व दिवंगत रंगकर्मी निशीकांत सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। अतिथियों ने संगीत को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए संस्था के 19 वर्षों के सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। प्रथम सत्र में प्रख्यात शास्त्रीय गायिका मौमिता मित्रा ने राग मधुवंती और ठुमरी कौन गली गए श्याम की मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.