Hazaribagh News: शहर में एक तरफ पानी के लिए हाहाकार दूसरी तरफ छठ तालाब पानी टंकी ट्रांसफार्मर के पास बह रहा हजारों लीटर
हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के एक तरफ जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और पैसे देकर जार का पानी खरीदने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ पानी की बर्बादी हो रही है। शहर के संवेदनशील इलाके छठ तालाब के पास स्थित पानी टंकी के समीप ट्रांसफॉर्मर के नीचे से पिछले कई दिनों से लगातार शुद्ध पेयजल बह रहा है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है। बारिश के बाद भी जलस्तर के नीचे जाने से शहर के कई मोहल्लों में अभी भी पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोग सुबह-शाम पानी के इंतजाम के लिए परेशान रहते हैं। स्थिति यह है कि कई परिवारों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार से पैसे देकर पानी के जार खरीदने पड़ रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक जलापूर्ति का इस तरह सड़कों पर बहना स्थानीय लोगों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.