हजारीबाग, अक्टूबर 29 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में जल स्रोतों के संरक्षण और उनके पुनर्जीवन की दिशा में प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जल निकाय संरक्षण टास्क फोर्स ने वार्ड संख्या एक स्थित पुरानी तालाब और वार्ड संख्या दो स्थित पांडू तालाब का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान निगम और अंचल कार्यालय के अधिकारियों ने तालाबों के आसपास हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण दल ने जल निकायों के मूल स्वरूप में आए बदलावों और उन्हें बचाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तालाबों की जमीन पर कब्जा करने वालों और अनधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस संयुक्त निरीक्षण अभियान में कार्यपालक अभि...