हजारीबाग, नवम्बर 10 -- Hazaribagh News: चुरचू, प्रतिनिधि

बारूद वाहन का ब्रेक फेल, मजदूर की मौत चरही थाना क्षेत्र में बीते रविवार को चरही घाटों मार्ग के तापिन साउथ भीटीस सेंटर फुसरी स्थित ब्लैक डायमंड फैक्ट्री गेट के पास में स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने चरही घाटों मार्ग को मृतक के शव के साथ सात घंटे तक जाम रखा। जानकारी के अनुसार मजदूर शनिवार को फुसरी स्थित ब्लैक डायमंड फैक्ट्री से बारूद वाहन में एनटीपीसी के बड़कागांव माइंस में बारूद डालकर वापस रहे थे। तभी बारूद वाहन का अचानक ब्रेक फेल होने पर, सवार बैठे तीन मजदूरों में दो मजदूरों ने जान बचाने के लिए वाहन से कूद गये। जिसमें केदला नावाडीह निवासी सिकंदर महतो, 40 वर्ष पिता, टेकोचंद महतो की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। जबकि दूसरे मजदूर बहेरा निवासी नारायण टुडू,30 वर्ष पिता स...