Hazaribagh News: व्यवसायियों की समस्या पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने लिया त्वरित संज्ञान
हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधायक जनसेवा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाले जल व्यवसायियों ने विधायक प्रदीप प्रसाद से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जल व्यवसायियों ने बताया कि हजारीबाग नगर निगम द्वारा उनसे विभिन्न प्रकार के करों की मांग की जा रही है, जिसके कारण उन्हें अपने व्यवसाय के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जल व्यवसायियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल संबंधित व्यवसायियों के साथ हजारीबाग नगर निगम के आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया।विधायक ने कहा कि घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाले व्यवसायियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उनके व्यवसाय में अनावश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.