हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: बड़कागांव , प्रतिनिधि । विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण को लेकर बुधवार को बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी। मौके पर बतौर प्रशिक्षक बीपीओ हीरो महतो, अरुण कुमार पासवान ने अधिनियम के प्रावधानों, योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी की जानकारी दी । बताया गया कि योजनाओं के निरीक्षण और निगरानी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग किया जाएगा। प्रशिक्षण में बताया गया कि वीबीजी राम जी के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। अधिनियम के तहत केंद्र और राज्य के बीच 60:40 के वित्तीय हिस्सेदारी फार्मूले की व्यवस्था है। इसके अलावा साप्ताहिक भुगतान, अधिकतम 15 दिनों में भुगतान, डिजिटल भुगतान, काम नहीं मिलने पर ...