हजारीबाग, अगस्त 29 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। डीसी हेमन्त सती ने शनिवार को विष्णुगढ़ प्रखंड का दौरा कर विभिन्न संस्थानों एवं विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। विष्णुगढ़ सीएचसी का भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलाज कराने पहुंचे मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं किसी प्रकार की कठिनाई के संबंध में जानकारी ली। ओपीडी में मरीजों का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया। आयुष्मान कार्ड, डेंटल क्लिनिक कक्ष, एक्स-रे कक्ष, एचआईवी कक्ष, लैब जांच घर, सेल्फ केयर किट, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड एवं कोल्ड चेन रूम समेत दवाइयों एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को संतोषजनक बताया। डीसी ने डीवीसी कोनार पर...