Hazaribagh News: विष्णुगढ़ सीएचसी में शुरू हुई एक्स-रे सुविधा
हजारीबाग, अक्टूबर 5 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मुफ्त एक्स-रे की सुविधा शुरू हो गई है। इससे अब हड्डी से संबंधित जांच के लिए मरीजों को निजी जांच केंद्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। समाजसेवी राजू श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी में काफी पहले से एक्स-रे मशीन स्थापित थी, लेकिन टेक्नीशियन के अभाव में इसका संचालन नहीं हो पा रहा था। इसे लेकर उन्होंने डीसी समेत स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से कई बार पत्राचार कर टेक्नीशियन की नियुक्ति की मांग की थी। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टेक्नीशियन की नियुक्ति कर दी, जिसके बाद एक्स-रे सेवा शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि एक्स-रे सुविधा शुरू होने से विष्णुगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। अब उन्हें जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.