Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में आज से गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष
हजारीबाग, सितम्बर 13 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव की शुरुआत सोमवार से होगी। श्री श्री सार्वजनिक गणपति पूजा समिति की ओर से महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। महोत्सव की पूर्व संध्या पर रविवार को गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा का आगमन हुआ। सातमील मोड़ से देवी मंडप परिसर तक गाजे-बाजे और मधुर संगीत के बीच आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी।संध्या आरती के बाद बाल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 15 सितंबर को भी पूजा और आरती के बाद प्रतियोगिता जारी रहेगी। 16 सितंबर की शाम में माता रानी का जागरण और झांकी की प्रस्तुति होगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भगवानपुर में 14 फीट की ऊंची प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.