Hazaribagh News: विष्णुगढ़ के गैड़ा में हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदी, तोड़ी चहारदीवारी
हजारीबाग, अगस्त 21 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड की गैड़ा पंचायत में गुरुवार की रात करीब 26 जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दर्जनों किसानों के खेतों में लगी धान और मकई की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं, कई ग्रामीणों के घर और बाड़ी की चहारदीवारी भी ध्वस्त कर दी। हाथियों के अचानक गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हाथियों का अचानक आगमन ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे अटका के लच्छीबागी की ओर से हाथियों का झुंड गैयड़ाही होते हुए गैड़ा के यादव टोला पहुंचा। यहां हाथियों ने किशोरी यादव की चहारदीवारी तोड़ दी। करीब 20 डिसमिल खेत में लगी मकई की फसल को बर्बाद कर दिया। इसके बाद बिरेन्द्र यादव, राजेश यादव, प्रकाश यादव, धर्मवीर यादव और संतोष यादव की चहारदीवारी को भी ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.