हजारीबाग, अगस्त 29 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा पंचायत अंतर्गत अखाड़ा चौक के समीप बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। शनिवार की सुबह गड्ढे में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अखाड़ा चौक निवासी अशोक कुमार (55), पिता स्व. गाजी प्रसाद के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Ara News: पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिरा स्कूली छात्र, डूबने से मौत शौच जाने की घटना जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार शुक्रवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका।शव मिलने की सूचना शनिवार की सुबह सड़क से गुजर रहे राहगीरों की नजर बारिश के पानी से भरे गड्ढे पर पड़ी, जहां पानी में शव उपलाता हुआ दिखाई दि...