हजारीबाग, अक्टूबर 22 -- आयोडीन की कमी से बचाव पर जागरूकता Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में बुधवार को विश्व आयोडीन न्यूनता विकार नियंत्रण दिवस के अवसर पर एक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ० अशोक कुमार ने किया। इससे पहले सिविल सर्जन समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने सहियाओं और स्वास्थ्य कर्मियों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने कहा कि आयोडीन शरीर के सुचारू संचालन के लिए एक जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व है। इसकी कमी से होने वाले दुष्परिणाम लाइलाज होते हैं, लेकिन केवल आयोडीन युक्त नमक के नियमित इस्तेमाल से इनसे पूरी तरह बचा जा सकता है। यह सभी जनवितरण प्रणाली की दुकानों और बाजारों में आसानी से ...