हजारीबाग, अगस्त 9 -- Hazaribagh News: ​चौपारण, प्रतिनिधि । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड आदिवासी समाज द्वारा रैली निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक गाजे-बाजे के साथ निकले आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति, परंपरा और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण का जोरदार संदेश दिया। ​अलग-अलग गांवों से एकजुट होकर आदिवासी समाज के लोग केंदुआ मोड़ पहुंचे। वहां से एकजुट होकर जीटी रोड ब्लॉक मोड़, चौपारण चट्टी का नगर भ्रमण करते हुए रैली चतरा मोड़ पहुंची। इसके बाद सभी लोग ललकी माटी पहुंचे, जहां एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने एक सुर में अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन को बचाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चैनपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर...