Hazaribagh News: विधायक ने मध्य विद्यालय दारू में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हजारीबाग, अगस्त 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधायक प्रदीप प्रसाद ने राजकीय मध्य विद्यालय, दारू के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए और विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम जैसे जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों ने देशभर में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया है। पौधारोपण केवल एक पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: केनके प्राथमिक विद्यालय में 77वां वन महोत्सव आयोजित, विधायक ने किया पौधारोपण विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.