Hazaribagh News: विधायक ने मंच शेड का किया शिलान्यास
हजारीबाग, अगस्त 28 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा अडवार स्थित स्टेडियम में मंच शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि बरकट्ठा स्टेडियम में प्रत्येक वर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट के अलावा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होता है। विधायक ने कहा कि मंच शेड का निर्माण सांसद मद से लगभग दस लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। अब दूर दराज से आये लोगों को स्टेडियम में बैठने में सहूलियत होगी। वहीं इस कार्य के लिए स्वतंत्र नव युवक संघ बरकट्ठा के सदस्यों ने सांसद और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर साव, पूर्व जिप प्रतिनिधि केदार साव, रघुबीर महतो, उमेश यादव, संजय ठाकुर, पंकज यादव, सिकंदर यादव, दशरथ मोदी समेत आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.