हजारीबाग, अगस्त 14 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के तिलैया बस्ती के रहने वाले विकास यादव उम्र 26 पिता सहदेव यादव की बेंगलुरु में काम करने के दौरान हादसे में पिछले हफ्ते मौत हो गई थी। विकास यादव की शादी 2026 के अप्रैल माह में हुई थी। नवविवाहिता पत्नी, माता-पिता समेत पूरा परिवार विकास की मौत से मर्माहत हैं। विधायक मनोज कुमार यादव ने विकास यादव के घर तिलैया बस्ती पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि मनिलाल यादव, पूर्व मुखिया टेकलाल यादव, डिलो पासवान, मुकेश य...