हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदौल पंचायत स्थित पुंदौल गांव में यादव भवन उद्घाटन सह कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लोक लेखा समिति अध्यक्ष बरही विधायक मनोज यादव एवं विशिष्ट अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से यादव भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक यादव ने कहा कि आज भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव है।उन्होंने गीता का संदेश में कहा है कि मनुष्य अपने कर्म को ईमानदारी पूर्वक करते रहे एक दिन फल अवश्य मिलेगा। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन के लिए श्री कृष्ण के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए जीवन सुखमय एवं कल्याणकारी बनाया जा सकता है।चौधरी यह भी पढ़ें- Bhabua News: खनाव में श्रीकृष्...