Hazaribagh News: विधायक ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
हजारीबाग, जुलाई 15 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव प्रखंड की चेपाकला पंचायत अंतर्गत ग्राम मंझली डाडी में मुख्य पथ हुदवा से शोभीलाल महतो के घर तक बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा कराए जाने वाले इस निर्माण कार्य की स्वीकृत प्राक्कलित राशि 31,45,946 है।विधायक ने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। मौके पर मुखिया संघ प्रखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.