हजारीबाग, अक्टूबर 27 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार को कटकमसांडी प्रखंड के डांड, पिचरी, गौसी सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, क्षेत्र में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया।जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और मरम्मत, नाली निर्माण, बिजली आपूर्ति, पेयजल की उपलब्धता, जल निकासी, ग्रामीण संपर्क मार्गों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।इसके अतिरिक्त गांवों में विकास कार्यों की आवश्यकता, ...