Hazaribagh News: विधायक ने एनएचएआई को सड़क जाम की समस्या दूर करने के लिए त्वरित कदम उठाने के लिए कहा
हजारीबाग, सितम्बर 2 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही से चौपारण तक सड़क जाम की समस्या को दूर करने के लिए विधायक मनोज कुमार यादव ने एनएचएआई को त्वरित कदम उठाने के लिए कहा है। सड़क जाम की समस्या को लेकर बुधवार को प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बातचीत की। बातचीत के बाद सड़क निर्माण कंपनी ने सड़क जाम होने वाले स्थानों पर अपने कर्मचारियों को तैनात कर वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित कर रही है। विधायक के सड़क जाम समस्या को दूर करने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश पर सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी चालकों और आम लोगों को सही दिशा से आवागमन करने के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों की तैनाती के बाद सड़क पर वाहनों के आवागमन व्यवस्थित होने लगी है और इससे जाम की समस्या से लोगों राहत मिलने लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.