हजारीबाग, जुलाई 13 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की ओर से विधायक जनसेवा कार्यालय में विधायक सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और विशिष्ट अतिथि कला एवं संस्कृति विभाग के विधायक प्रतिनिधि सुबोध सिन्हा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपराओं से होती है। कलाकार, साहित्यकार और समाजसेवी समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं। प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान समाज को नई प्रेरणा देता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत आशिक राय की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विभिन्न संस्थाओं के कलाकारों ने नृत्य और गायन की ...