Hazaribagh News: विधायक आवास में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। विधायक अमित कुमार यादव के आवास पर जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी पर बरकट्ठा विस क्षेत्र के लोग शामिल हुए। अमित कुमार यादव ने परिजनों के साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। पूजा के बाद कुमारी कन्या का पूजन और भोग कराया। पूजा के मौके पर श्रीकृष्ण भजन का आयोजन किया गया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर श्रद्धालु झूमे। पूजा आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में खीर पूड़ी और व्यंजन का स्वाद लोंगो ने लिया। वहीं बरकट्ठा के विभिन्न मंदिरों को सजाया संवारा गया। मंदिरों में श्रीकृष्ण झूला लगाया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: आधी रात जन्मे कान्हा, गूंज उठा 'नंद के घर आनंद भयो' जन्माष्टमी को लेकर श्रीकृष्ण भक्त और महिलाओं ने उपवास रखा। 12 बजे रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.