हजारीबाग, अगस्त 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय कोर्रा में गुरुवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लगभग 150 भैया बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम प्रमुख आचार्य सचिन कुमार पांडे ने बताया कि भैया बहनों ने एक से एक सुंदर आकर्षक राखियां बनायी ।जिसके किशोर वर्ग में प्रथम स्थान बहन मनीषा रानी, द्वितीय स्थान बहन अनमोली गुप्ता एवं तृतीय स्थान बहन अकांक्षा वाणी ने प्राप्त किया। बाल वर्ग में प्रथम स्थान बहन ऋषिका गोस्वामी द्वितीय स्थान बहन आराध्या सिंह एवं तृतीय स्थान भैया निखिल कुमार ने प्राप्त किया जबकि शिशु वर्ग में भैया सत्यम कुमार प्रथम स्थान बहन अवनी प्रिया द्वितीय स्थान एवं भैया कार्तिक शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल की। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बहनों ने भाइय...