Hazaribagh News: विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने संजय
हजारीबाग, जुलाई 31 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। राजकीय कृत मिडिल स्कूल बोंगा में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत एसएमसी गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक विद्यालय परिसर में हुई।जिसकी अध्यक्षता मुखिया उमेश प्रसाद मेहता ने किया।बतौर पर्यवेक्षक राकेश कुमार मौजूद थे। चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। संजय प्रसाद को विद्यालय प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। वही रुक्मिणी देवी को समिति का नया उपाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित लोगों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में पोषक क्षेत्र के दर्जनों अभिभावक शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.