Hazaribagh News: वारी वाहनों के दबाव और बारिश से उखड़ रही हजारीबाग की सड़कें
हजारीबाग, सितम्बर 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मानसून की शुरुआत के साथ शहर की सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढों और जलभराव से निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों के किए गए तमाम प्रयास बेअसर साबित हो रहे हैं। पहले चरण में महापौर अरविंद कुमार राणा, डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव और नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के गड्ढों को भरने का काम किया। लोगों को कुछ दिन तक गढ्ढों से निजात मिली। इसके बाद फिर बारिश से सभी सड़के गड्ढे में तब्दील हो गई।
सड़क मरम्मत के प्रयास इसके बाद सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर शहर के कई चिन्हित स्थानों पर गड्ढों की भराई और मरम्मत का कार्य कराया गया । लेकिन लगातार बारिश और भारी वाहनों के भारी दबाव के कारण रिपेयर वर्क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां एक बार फिर बढ़ गई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.