Hazaribagh News: वारंटी के घर पुलिस ने चिपकाया नोटिस
हजारीबाग, नवम्बर 20 -- Hazaribagh News: वारंटी के घर पुलिस ने चिपकाया नोटिस इचाक प्रतिनिधिइचाक पुलिस ने फरार वारंटी के घर की दीवार पर गुरुवार को कोर्ट से निर्गत नोटिस चिपकाया। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि केस के फरार वारंटी अजय सिंह, पिता भोला सिंह, ग्राम- निश्चितपुर, थाना- इचाक, की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से कई बार छापामारी की गयी। वारंटी द्वारा बार-बार ठिकाना बदलने के चलते गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिसके बाद कोर्ट से निर्गत फरारी वारंट की प्रति चिपकाया गया। आगे बताया गया कि इस कार्रवाई के बाद भी फरार आरोपी आत्म समर्पण नहीं किया तो घर की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश पर की जाएगी।इचाक पी 1 आरोपी के घर नोटिस चिपकाती इचाक की पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.