Hazaribagh News: वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत
हजारीबाग, अगस्त 28 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि । कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में कंचनपुर पंचायत के हेदलाग गांव में गुरुवार को हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पशुपालक दीपक यादव, पिता किशुन यादव को करीब 70 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार दीपक यादव प्रतिदिन की तरह गुरुवार को अपनी भैंस को चराने के लिए जंगल की ओर ले गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई। इसी क्रम में वज्रपात की चपेट में आने से दुधारू भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक के परिवार में मायूसी छा गई। हेदलाग निवासी पशुपालक दीपक यादव ने बताया कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पूर्व ही उक्त दुधारू भैंस को 70 हजार रुपये में खरीदा था। भैंस की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.