Hazaribagh News: लोटवा नदी की तेज धारा में बहे मवेशी
हजारीबाग, सितम्बर 2 -- Hazaribagh News: इचाक प्रतिनिधि। प्रखंड में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी में आए तेज बहाव में लोतवा गांव के दो मवेशी बह गई। यह घटना सोमवार, मंगलवार रात की बताई जा रही है। एक मवेशी लोटवा गांव निवासी उपेंद्र मिंज की बताई जा रही है, जबकि दूसरी की जानकारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पशु बहते हुए लोटवा डैम में पहुंच गए हैं और डैम में फंसे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उन्हें बाहर निकालने की अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। लोटवा गांव के समाजसेवी कमल कश्यप ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और तेज बहाव में पशुओं का बह जाना क्षेत्र में हर साल होने वाली समस्या बन गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों को भारी आर्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.