हजारीबाग, जुलाई 4 -- Hazaribagh News: चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड में लगभग 42 लाख की लागत से बनी चलकुशा समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन तैयार है। लेकिन संबंधित पदाधिकारीयों द्वारा आज तक लैब संबंधित मशीन, किट उपलब्ध नहीं कराई गई है जिसके कारण चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। चलकुशा के लोगों को 100 किलोमीटर दूर हजारीबाग शेख भिखारी अस्पताल या फिर कोडरमा सदर अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा है। इसपर बरकट्ठा चलकुशा प्रभारी डॉ रत्ना रानी से बात करने पर उन्होंने बताया कि मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट को चालू नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रेवतीपुर सीएचसी में दो माह से बंद पड़ी बायो केमिस्ट्री मशीन साथ ही कहा की हजारीबाग से मशीन भेजा जाएगा। उसके बाद ही सुचारू...