Hazaribagh News: लापता महिला और बच्ची को कुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
हजारीबाग, अगस्त 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र के चानो गांव से 17 अगस्त को लापता हुई सुनीता देवी पति हीरामन महतो और उनकी 6 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि परिजनों की ओर से 19 अगस्त को थाने में लिखित सूचना दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उरीमारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महज 24 घंटे के भीतर आज, 20 अगस्त 2026 को मांडू थाना क्षेत्र के आरा काटा इलाके से दोनों को ढूंढ निकाला। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मां और बच्ची को उनके परिजनों को सही सलामत सौंप दिया है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।फोटो कैप्शनएएम 6 लापता महिला और बच्ची बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.