Hazaribagh News: लापता अधेड़ के नहर के एयरवेंट में डूबने की आशंका, खोजबीन जारी
हजारीबाग, सितम्बर 23 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुरा पंचायत के रखवा गांव निवासी गणेश महतो (55) पिता स्व. टेकलाल महतो बुधवार की अलसुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गए। परिजनों के अनुसार वह करीब चार बजे घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन और ग्रामीण बिलंडीटांड़ स्थित कोनार सिंचाई नहर के एयरवेंट कूप के पास पहुंचे। वहां गणेश महतो की चप्पल मिली। इससे उनके एयरवेंट कूप में गिरने की आशंका जताई गई। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे करीब 300 फीट गहरे कुएं में तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और अधिक गहराई होने के कारण उनका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर विष्णुगढ़ सीओ और पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.