हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही रेलवे स्टेशन तक आने जाने का मार्ग जर्जर हो गया है। यात्रियों और आमलोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। 25 वर्ष पूर्व बनी सड़क की कभी मरम्मत नहीं हुई है। रास्ते में जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। बरसात में गड्ढों में जमा पानी और कीचड़ के कारण लोगों को पैदल चलना दूभर हो गया है। यात्रियों की हो रही परेशानी से स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रबंधन को कई बार अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यू रेलवे कॉलोनी और आसपास के लोगों ने सड़क के पक्कीकरण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...