हजारीबाग, अक्टूबर 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसके साथ ही शताब्दी वर्ष के विभिन्न आयोजनों का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। पूर्ण गणवेश में अनुशासितबद्ध तरीके से निकले स्वयंसेवकों के कदमों की ताल और देशभक्ति गीतों से पूरा शहर गूंज उठा।नगर भ्रमण के दौरान मुख्य मार्गों और चौराहों पर स्थानीय नागरिकों ने स्वयंसेवकों का अभूतपूर्व स्वागत किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के प्रदेश संरक्षक सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ मिलकर पथ संचलन का स्वागत किया। उन्होंने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया और संघ के सौ वर्षों के राष्ट्र सेवा के सफर को प्रेरणादायक बताया।स्थानीय यह भी पढ़ें- Pr...