हजारीबाग, अगस्त 31 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से हजारीबाग स्थित संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र की करीब 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्धारित प्रक्रिया के तहत ध्वज स्थापना और समिति की प्रार्थना के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में अनुशासन और राष्ट्रभावना का वातावरण बना रहा।

बैठक की जानकारी बैठक में टंडवा से बबीता और चतरा से वर्षा रानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोनों प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं ने समिति की कार्यपद्धति, उद्देश्यों और समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उ...