हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नागेश कुमार ने नगर निगम के सह नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने निगम क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों और जनसमस्याओं को दूर करने की मांग की है। जिसमें जन्म-मृत्यु व अन्य प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार करने की व्यवस्था जल्द शुरू की जाए ताकि कागज की खपत कम हो और पर्यावरण सुरक्षित रहे। नगर निगम कार्यालय का प्रवेश द्वार दिव्यांगजनों के लिए जोखिम भरा है, इसलिए दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अन्य प्रवेश द्वार को खुला रखने का आदेश दिया जाए। वार्ड 17 स्थित डेली मार्केट में आवारा मवेशियों के जमावड़े और अतिक्रमण से महिलाओं का प्रवेश बाधित होता है। यह भी पढ़ें- Munger News: दुर्गापूजा से पहले नगर की व्य...