हजारीबाग, जुलाई 10 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के तिलैया रोड स्थित एक राशन दुकान में चोरों ने लोहे के चदरा का शेड काटकर चोरी कर ली। दुकानदार संजय राणा ने बताया कि चोरों ने 15-16 हजार का राशन सामग्री तथा गल्ले में रखे नकदी की चोरी कर ली। दुकानदार संजय राणा ने बरही थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...