Hazaribagh News: राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में हजारीबाग के खिलाड़ियों ने जीते दो कांस्य
हजारीबाग, अक्टूबर 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। रांची के सिल्ली स्थित प्रेम वाटिका बैंक्वेट हॉल में 3 से 4 अक्टूबर तक आयोजित 22वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु चैंपियनशिप में हजारीबाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राज्यभर से 350 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हजारीबाग की चाहत कुमारी ने सांडा के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं भुवन कुमार ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में हजारीबाग की सात सदस्यीय टीम ने कोच मोहित कुमार के नेतृत्व में हिस्सा लिया था।खिलाड़ियों यह भी पढ़ें- वुशू प्रतियोगिता में आकांक्षा ने जीता रजत की सफलता पर हजारीबाग वुशु संघ के संरक्षक आचार्य कौटिल्य व भै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.