हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड के होरिया गांव में आयोजित शिव शक्ति क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को झमाझम बारिश के बीच संपन्न हुआ। बारिश के बावजूद मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी रही और दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ फाइनल मुकाबले का आनंद लिया।फाइनल मुकाबला राकेश 11 और बोंगा टीम के बीच खेला गया ।जिसमें राकेश 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खीताब अपने नाम किया। विजेता टीम को नगद राशि एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता बोंगा टीम को भी नगद राशि एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।टूर्नामेंट के आयोजन में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल का सराहनीय सहयोग रहा। उनके सहयोग से खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार एवं मेड...