हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: शहर के व्यस्ततम मार्ग माने जाने वाले रांची-पटना रोड पर इन दिनों एक बड़ा खतरा सिर उठाए खड़ा है। स्थानीय कार्मल स्कूल के ठीक निकट सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से सूखी हुई और भारी-भरकम डाल खतरनाक तरीके से लटक रही है। यह स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार जोखिम भरी बनी हुई है। यह क्षेत्र कार्मल स्कूल के पास स्थित है, इसलिए यहां स्कूली बच्चों, अभिभावकों और दोपहिया-चारपहिया वाहनों का भारी आवागमन रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार महकमे की नजर अभी तक इस खतरनाक होती स्थिति पर नहीं पड़ी है।स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि यह सूखी डाल कभी भी टूटकर नीचे गिर सकती है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सड़क किनारे टूटी डाल से हादसे का बना खतरा थोड़ी सी भी तेज हवा या आंधी चलने पर यहां कोई अनहोनी घटना घट सकती ...