हजारीबाग, जुलाई 8 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि । पदमा निवासी पूर्व सैनिक सह पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय विष्णुधारी गोप की पत्नी व वर्तमान रांची सीआइडी में पदस्थापित डीएसपी राजकुमार यादव की माता विमला देवी का (92 वर्ष) का निधन हो गया। परिवार के अनुसार विमला देवी पिछले कई माह से बीमार चल रही थीं। उन्होंने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर पाते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विमला देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इधर उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...