हजारीबाग, अगस्त 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग ओल्ड जेवेरियन एसोसिएशन परिवार की ओर से शनिवार को सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर स्थित इनिगो हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विद्यालय के 75वें प्लेटिनम जुबली वर्ष के अवसर पर आयोजित शिविर को स्कूल के प्रथम प्राचार्य फादर जॉन मोर की जन्मजयंती को समर्पित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य फादर रोशनर खालको, ब्लड मैन निर्मल जैन, हांक्सा अध्यक्ष उमेश जैन, उपाध्यक्ष धीरज जैन, सचिव राहुल जैन, मीडिया हेड विजय जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...