Hazaribagh News: रक्तदान दिवस पर जागरुकता अभियान चला
हजारीबाग, अक्टूबर 1 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। पेलावल विकास मंच के बैनर तले गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर हजारीबाग झील परिसर स्थित त्रिमूर्ति चौक के समीप जागरुकता अभियान चलाया गया। सुबह छह बजे से मंच के सदस्यों ने झील परिसर में चहलकदमी और दौड़ लगाने पहुंचे लोगों के बीच पर्चे वितरित कर रक्तदान के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान युवक-युवतियों, महिलाओं और पुरुषों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई। मंच के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। अभियान में मंच के अध्यक्ष एम हक भारती, उपाध्यक्ष सुधीर ठाकुर, मो मुश्ताक, अर्जुन राम एवं इंजमामुल हक भारती सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.