हजारीबाग, नवम्बर 5 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग, हजारीबाग में गुरुवार को बालिका व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा चतुर्थ से अष्टम तक की छात्राओं के बीच विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली बनाओ, दीप सजाओ, तोरण द्वार सज्जा एवं कागज के फूल बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बहनों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का सुंदर परिचय दिया। आकर्षक रंगोलियों, सुसज्जित दीपों, मनमोहक तोरण द्वारों तथा रंग-बिरंगे कागज के फूलों के माध्यम से बहनों ने अपनी कल्पनाशीलता को जीवंत रूप प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Pakur News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रंगोली, तोरण...