हजारीबाग, अक्टूबर 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि बंगाली समुदाय की ऐतिहासिक धरोहर यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा की भव्य धूम है। साल 1882 में स्थापित इस प्रतिष्ठित क्लब में पारंपरिक बंगाली संस्कृति और आधुनिक अनुशासन का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां की हर पूजा और अनुष्ठान में बंगाल की सांस्कृतिक खुशबू साफ महसूस होती है।क्लब प्रांगण में वर्ष 2021 से शुरू हुई दुर्गा पूजा ने कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अपनी उत्कृष्ट व्यवस्था के दम पर इसे प्रशासन की ओर से कई बार सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा का प्रथम पुरस्कार और स्वच्छ वातावरण के लिए मिला सम्मान शामिल है। कोरोनाकाल के दौरान भी इस क्लब ने सरकारी प्रोटोकॉल का पूरी निष्ठा से पालन किया था।सप्तमी से नवमी तक चलने वाले स...