हजारीबाग, जुलाई 17 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने बुधवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 230 वाहनों के विरुद्ध चालान काटकर जुर्माना वसूला। डीएसपी (सीसीआर) के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने इंद्रपुरी चौक से पैगोडा चौक तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनूप कुमार के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी और 10 गृहरक्षकों की टीम तैनात रही।

चेकिंग और आंकड़े टीम ने मुख्य मार्गों पर गुजरने वाले दुपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार बिना हेलमेट के 142,ट्रिपल लो...