Hazaribagh News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 99 वाहनों का कटा चालान
हजारीबाग, अगस्त 30 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिला पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर डीएसपी सीसीआर मो अयातुल्लाह के नेतृत्व में पीटीसी चौक पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 99 वाहनों के चालान काटे गए। यातायात थाना प्रभारी अनुप कुमार और गठित टीम के चलाए गए इस विशेष अभियान में नो पार्किंग के उल्मेंलंघन 54 ऑटो, टोटो और अन्य वाहन, बिना हेलमेट 36 वाहन चालक, ट्रिपल लोडिंग 05 दोपहिया वाहन और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग करते 04 चालक पकड़े गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.