Hazaribagh News: मोबाइल से बनी फिल्म कोरेक्स दे रही नशामुक्ति का संदेश
हजारीबाग, जुलाई 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। बड़े बजट की फिल्मों के दौर में हजारीबाग के युवा कलाकारों और फिल्मकारों ने एक लाख रुपये से कम लागत में नशामुक्ति पर आधारित फिल्म कोरेक्स तैयार की है। फिल्म की पूरी शूटिंग मोबाइल फोन से की गई है। इसमें नशे से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाया गया है। फिल्म का निर्देशन कौसर नियाजी ने किया है, जबकि कहानी कौसर नियाजी, फैज अहमद और हर्ष विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से लिखी है। स्क्रीनप्ले एवं संवाद हर्ष विश्वकर्मा ने तैयार किए हैं। शम्बिन मीडिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म में दीपेंद्र कुमार, फैज अहमद, हर्ष विश्वकर्मा, अरमान और रेहान सहित स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है। यह भी पढ़ें- Latehar News: नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं से नशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.