हजारीबाग, जुलाई 8 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी। प्रखंड में पिछले चार जुलाई को मोटरसाइकिल लूटकांड के तीसरे आरोपी दीपक कुमार गुप्ता, पिता अशोक साहू को पुलिस ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बेलरगड्डा गांव से गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया । गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का एक हेलमेट और एक विबो कंपनी का मोबाइल बरामद किया है ।

गिरफ्तारी का विवरण इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी । उन्होंने बताया कि पिछले दिन रविवार को मोटरसाइकिल लूट कांड के दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था । गिरफ्तार दोनों आरोपी के पास से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल एक मोबाइल और चाकू बरामद किया गया था। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश बताया कि 4 जुलाई 2026 को सिमरिया थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी स...