हजारीबाग, जुलाई 13 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। शहर के अटल चौक स्थित जयनाथ मेहता के आवासीय कार्यालय में मेहता विकास मंच जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में हुई। संचालन ओमप्रकाश मेहता ने किया। बैठक में पदमा प्रखंड कमेटी के चुनाव और इचाक में ग्राम से पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने पदमा प्रखंड में सशक्त कमेटी के गठन और समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। पदमा प्रखंड में सदस्यता अभियान और चुनाव के लिए 17 सदस्यीय प्रभारी टीम का चयन किया गया। इस दौरान इचाक प्रखंड की नवचयनित कमेटी के पदाधिकारियों, संरक्षक और सलाहकार मंडली के सदस्यों को प्रमा...